अल्मोड़ा-एकल परिवार संभाग उत्तराखंड (कुमाऊं अंचल) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक वर्ग का सोमवार को दीप प्रज्वलन के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए एकल परिवार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा,संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की प्रथम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट रहीं,जिन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में एकल परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।समारोह की अध्यक्षता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, रामलीला समिति अध्यक्ष देवेंद्र कर्नाटक,पूर्व सैनिक हयात सिंह बिष्ट,सचिव रामलीला कमेटी कमलेश कर्नाटक,उप सचिव अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाग कार्यालय प्रमुख पिंकी, भाग प्रशिक्षण प्रमुख शोभा मेहता, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पूजा गोस्वामी, अंचल गतिविधि प्रमुख बबिता, संच प्रशिक्षक कविता, आरती, दीपा, योगिता, मीनाक्षी तथा भाग सह कार्यालय प्रमुख सरिता सहित विभिन्न गांवों से आईं बहनों ने प्रतिभाग किया।समापन अवसर पर हयात सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षण वर्ग के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए औपचारिक रूप से वर्ग के समापन की घोषणा की। परीक्षा में बबिता ने प्रथम, ममता ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।वक्ताओं ने कहा कि एकल परिवार का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *