








अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ गोल्ज्यू महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया।शोभायात्रा के साथ महोत्सव का आगाज होते ही नगर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और विविध सांस्कृतिक रंगों की झलक देखने को मिलेगी।गोल्ज्यू महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा ने आयोजन को खास बना दिया।शोभायात्रा के साथ ही अल्मोड़ा में उत्सव की रौनक बढ़ गई।धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।मल्ला महल में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को विभिन्न क्षेत्रों की लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिलेगा।गोल्ज्यू महोत्सव को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, वहीं बाहरी क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलता है। महोत्सव से नगर में पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने और स्थानीय व्यापार को लाभ पहुंचने की भी उम्मीद है।22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान मल्ला महल सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहेगा। शोभायात्रा में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, मां अम्बे नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह, दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,रवि रौतेला,व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,कैलाश गुरुरानी,संदीप श्रीवास्तव, हरीश कनवाल, लता तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में आम जन उपस्थित रहे।
