








अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में दिनांक 21 अक्टूबर की लीला में भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी,भरत मिलाप का मंचन एवं दीपिकोत्सव के साथ राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।रामभक्तों /दर्शकों ने राम राज्याभिषेक के मनोरम दृश्य का आनन्द लिया।राज्याभिषेक कार्यक्रम के बाद छोलिया नृत्य,सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड की अनूठी छटा बिखेरते हुए उनके द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया।हिमांशु काण्डपाल हास्य कलाकार द्वारा रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा,डाॅ बसुधा पंत अध्यक्ष अर्बन कोआपरेटिव बैंक,कमल विभाग प्रचारक आरएसएस, वीरेन्द्र जिला प्रचारक आरएसएस,हिमांशु लोहनी जिला संयोजक आईटी सेल भाजपा,जगदीश नगरकोटी, राजिक अंसारी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,जया पाण्डे,प्रकाश पाण्डे,सौरव कठायत,भावना पाठक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।राज्यभिषेक,भरत मिलाप में राम-कोमल जोशी, लक्ष्मण-गायत्री तिवारी , सीता-वैष्णवी जोशी, भरत-गौरव काण्डपाल, शत्रुघ्न-मिष्टी मेहता, हनुमान-अनिल रावत,विश्वामित्र-बृजेश पाण्डे, वशिष्ठ -तनोज कर्नाटक द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से कमलेश पाण्डे,मथुरा दत्त काण्डपाल,नारायण दत्त तिवारी,कपिल मल्होत्रा,दीपक कर्नाटक,मनीष तिवारी, जगदीश चन्द्र तिवारी,पूरन चन्द्र तिवारी,रमेश चंद्र जोशी,प्रकाश मेहता,हेम जोशी,गौरव काण्डपाल,हंसा दत्त कर्नाटक,कमलेश कर्नाटक,अभिषेक नेगी, भुवन चन्द्र जोशी,कविता पाण्डे, सुनीता जोशी,रीता पाण्डे, आशा मेहता,सीमा कर्नाटक, कंचन पाण्डे, ललिता जोशी,भावना भट्ट,अनिल जोशी,भुबन पाण्डे,आशु रौतेला,कपिल नयाल,ललित बिष्ट,निखिल तिवारी,कौशल पाण्डे,रजनीश कर्नाटक,हेम पाण्डे,देवेन्द्र गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।
