अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा नगर मे लगातार बूथों में सम्पर्क अभियान जारी है।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बूथ संख्या 141 जिला उद्योग केंद्र में जाकर सम्पर्क किया। रघुनाथ सिंह चौहान ने सरकार की उपलब्धियों को आम जन के सामने रखा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यो को आम जनता के मध्य रखने का कार्य कार्यकर्ताओ ने करना है।पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बूथ संख्या 138 का दौरा किया तथा जिला उद्योग केंद्र के बूथ के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है।उन्होंने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ताओ के लिए गर्व का विषय हैं कि हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व है।वही बूथ संख्या 121 दुगालखोला में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने प्रवास किया।उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश व राज्य में विकास की गंगा बह रही है।हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है तथा वे नगर निगम क्षेत्र में भी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल ने बूथ संख्या 150 एन टी डी मे प्रवास किया।इस दौरान उन्होंने मंदिर सफाई आदि कार्य किये।उन्होंने कहाँ कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ाते है और हर कार्यकर्ता को इसे आगे बढ़ाने का प्रयास भी करना चाहिए।पूर्व जिलामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 147,जगत भट्ट ने बूथ संख्या 146 ,मनीष जोशी ने बूथ संख्या 118 मे प्रवास किया।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के दिये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य कर रहा है तथा बूथ बूथ में जाकर कार्यकर्ता प्रवास कर रहे है और सरकार के कार्यो को आमजन तक पहुँचा रहे है।कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार,ग्रामीण अध्यक्ष नवीन बिष्ट,प्रमोद पवार,धर्मवीर आर्या, प्रमोद पवार,देवेंद्र भट्ट,अनूप कुमार, आशीष कुमार,जगदीश नगरकोटी,गौरव कांडपाल,आशीष कुमार,राजिक अंसारी,रमेश लाल, पियूष कुमार,पार्षद राहुल जोशी,पार्षद संजय जोशी,पार्षद विजय भट्ट,चंदन रावत,गोविंद लाल बाल्टियाल,राजेंद्र बोरा,रमा जोशी, मनोज सनवाल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
