अल्मोड़ा-हवालबाग़ मण्डल के महतग़ाव स्थित देवस्थल मन्दिर में अधिमास कथा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अल्मोड़ा कैलाश शर्मा ने भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये एवं अधिमास कथा का श्रवण कर कथावाचक पंडित सतीश लोहनी एवं पूज्य श्री बृहस्पति गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैलाश शर्मा ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना एवं विगत दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण क्षेत्र में हुवे प्रभाव आदि पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से जानकारी लीं एवं प्रभावित लोगों की मदद के लिए डटे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अनेकों जगह बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधिकतम सड़कों को खोला जा चुका है।अल्मोड़ा विधानसभा के चारों मण्डलों में भी जो सड़के बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई है उसके लिए प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया। कैलाश शर्मा ने बताया कि इस विषय पर पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी उन्होंने वार्ता की है, जल्द ही सभी अवरुद्ध सड़क मार्गों का सुधारीकरण कर उन्हें पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया जायेगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,भाजपा हवालबाग़ मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र मेहता, महामंत्री सुन्दर मटियानी, मनीष बिष्ट मण्डल उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री बालम सिंह मेहता, गोपाल रॉयल,सुनील नेगी जी,आशु शाह, शुभम जोशी ,केवल मुस्यूनी, श्याम मेहता, पुष्कर कनवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता, महिला शक्ति, स्थानीय ग्रामवासी एवं क्षेत्र के भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *