अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में आयोजित की गई।आज का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक को सम्बोधित करते जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का 45 वें स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर होने वाले प्रत्येक बूथ स्तर पर करने है।6 अप्रैल के लिए संयोजक प्रकाश भट्ट,सह संयोजक आनंद डंगवाल,सह संयोजक मनीष जोशी,सह संयोजक लीला बोरा को जिम्मेदारी दी गयी।14 अप्रैल के लिए संयोजक महिपाल बिष्ट, सह संयोजक लोकश कालाकोटी,सह संयोजक त्रिलोचन जोशी को जिम्मेदारी दी गई।

जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने कहा कि 6 एवं 7अप्रैल को सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने घरों में झंडा लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर डालकर प्रचार प्रसार करेंगे।8 एवं 9 को बूथ समिति व प्राथमिक सदस्यों के साथ मिलकर बैठक करना,सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन तथा 10 एवं 11 को गांव चलो अभियान में कम कम 8 घंटे का समय देना तथा स्वच्छता का कार्य करना है।उन्होंने जन संघ से भारतीय जनता पार्टी तक के इतिहास के बारें में बताया।कहा कि 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जन्म जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम किये जायगें।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,मेयर अजय वर्मा,महानगर अध्यक्ष विनित बिष्ट,निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,कुन्दन लटवाल,ललित लटवाल,अरविन्द बिष्ट,गिरीश खोलिया,कैलाश गुरुरानी,मीना भैसोड़ा,महिपाल बिष्ट,प्रकाश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट,जगत तिवारी, देवेन्द्र नयाल,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,गोपाल जीना,लीला बोरा,रेखा आर्या,अमित साह मोनू,मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,हरीश सिजवाली,नवीन बिष्ट,मंगल रावत,जगदीश डंगवाल,गणेश जलाल,प्रताप गैढा,हरीश परिहार,हरीश परिहार,पार्षद अर्जुन बिष्ट, राजन जोशी, भगवान रावल,राजा खान,चंदन लाल टम्टा, बिशन कनवाल,सुनील कर्नाटक, हरीश प्रसाद,पूनम पालीवाल,मनोज सनवाल, दीपक सिह,खीम बिष्ट, दिनेश पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।
