अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में दिनांक 02.04.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास अभियुक्त रेहान के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-30/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।अभियुक्त स्मैक हल्द्वानी से ला रहा था जिसे चेकिंग दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त जिसको स्मैक देने आ रहा था उसके बारे में जानकारी जुटायी जा रही हैं और अभियुक्त का आपराधिक इतिहास को खगाला जा रहा हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता रेहान उम्र- 28 वर्ष पुत्र नूर इस्लाम निवासी वार्ड न0- 30 उत्तर उजाला, बनभूलपूरा जनपद नैनीताल है।बरामदगी में 13.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं जिसकी कीमत- 3,93,000 /-रुपये है।कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट -प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 सुन्दर लाल चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *