अल्मोड़ा-आज भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव की तैयारियों को लेकर राजपुर में भगवान वाल्मीकि मन्दिर प्रांगण पुस्तकालय में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों के साथ एक आवश्यक बैठक की।बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं सभापति ए के सिकन्दर पवार ने तथा संचालन पंचायत महासभा के प्रधान महासचिव राजपाल पवार ने किया।बैठक में तहसीलदार ज्योति नपच्याल,कोतवाल जगदीश देउपा, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं पंचायत के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।बैठक में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस उत्सव को भव्य एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न किये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।इस अवसर पर संतोष कुमार,दीपक चंदेल,दीपक शैलानी,हरी प्रसाद,अनिल कुमार,अमरेश पवार,अजीत पवार सहित समस्त शोभायात्राओं के प्रभारी सहित अध्यक्ष राज चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल वाल्मिकी, उपाध्यक्ष राज कुमार,सचिव मनीष पवार, महासचिव आयुष, कोषाध्यक्ष अभिषेक सहदेव, मंत्री ध्रुव, महामंत्री कुनाल के अलावा जसवन्त, यशवंत,सुमित,आकाश,अनूप भारती,चन्दन,बंटी,लक्की,बादल,रितिक,भीमा पवार,सूरज, विजेन्द्र,राजकुमार,प्रदीप,सावन,देवदास, धारानौला से आकाश,सागर,रजत, एनटीडी से दिशांत पवार,जय कुमार, पाताल देवी से सुरेश चन्द्र परदेशी,मुकेश पारछा आदि लोग शामिल रहे।
