अल्मोड़ा-नवरात्रि के पावन अवसर पर आवास विकास वार्ड में वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।इससे वार्ड के निवासियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है।इस जनहितकारी सुविधा के लिए वार्ड की ओर से महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त,सह नगर आयुक्त एवं इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।उनके सहयोग और प्रयासों से वार्डवासियों को यह सुविधा उपलब्ध हो सकी है।वाटर कूलर की स्थापना से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वार्ड में आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू की गई इस सुविधा को जनहित की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है। इस वाटर कूलर का महापौर के द्वारा उद्घाटन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *