अल्मोड़ा-उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्राओं ने न केवल सफलता का परचम लहराया, बल्कि जिले और विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग की मेधावी छात्रा प्राची जोशी ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।प्राची की मेहनत और लगन अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।इसके अलावा विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मानसी डंगवाल, प्राची जीना, तनीषा चिलवाल, अहिंसा और तनुजा बिष्ट सहित सभी छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय के 100% रिजल्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने सभी छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, छात्राओं की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य दिप्ती साह ने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करेगी।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने मेधावी छात्रा प्राची जोशी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच इस प्रकार की सफलता हासिल करना छात्रा की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने घोषणा की कि प्राची जोशी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उसे व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर भी उन्हें सम्मानित कर अन्य छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा। कर्नाटक ने इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षिकाओं को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से ही विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम जैसा गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *