अल्मोड़ा- प्रेस को जारी एक बयान में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हवालबाग कार्यक्रम को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार,तथ्यहीन एवं राजनीतिक हताशा का परिणाम हैं।कांग्रेस अपनी जनसभा की काल्पनिक सफलता के भ्रम में भाजपा के जनसमर्थन को पचा नहीं पा रही है।भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अल्मोड़ा आगमन किसी शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि जनहित और विकास कार्यों को गति देने के लिए था।मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा एवं पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया है और जनता का उनके प्रति स्वाभाविक स्नेह एवं विश्वास है।यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल और अपने नेताओं की कार्यशैली पर आत्ममंथन करना चाहिए।दशकों तक प्रदेश और देश में सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है। जनता ने बार-बार लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को नकारा है और विकास,सुशासन तथा राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है।विनीत बिष्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, कर्मचारियों अथवा टैक्सी संचालकों पर किसी प्रकार का दबाव बनाए जाने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।केवल मीडिया में बयान देकर भ्रम फैलाने का प्रयास करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार भाजपा के कार्यक्रमों में उमड़ने वाले जनसमर्थन को देखकर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाने लगती है,जबकि वास्तविकता यह है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित है। सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,पर्यटन, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में उत्तराखंड ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है।भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल आरोप लगाने तक सीमित रह गई है जबकि भाजपा विकास और जनसेवा के आधार पर जनता के बीच कार्य कर रही है। अल्मोड़ा की जनता समझदार है और वह जानती है कि कौन विकास की राजनीति कर रहा है और कौन केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।विनीत बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी।जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और कांग्रेस की निराशा उसके बयानों में साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *