अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी दशहरा व दीपावली पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं निर्बाध रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।आज दिनांक 7.10.2024 को यातायात निरीक्षक अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान आवागमन कर रहे वाहन चालको को एल्कोमीटर की सहायता से चेक किया गया तथा सम्बन्धित चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने व बसों/टैक्सियों में निर्धारित सवारी से अधिक सवारी नही बैठाने,शराब पीकर वाहन नही चलाने,सीट बेल्ट पहनने,ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग नही करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये।चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग के टीटीओ अखिलेख चौहान,परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी व अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के कानि रवि शंकर आदि मौजूद रहे। चेकिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *