अल्मोड़ा-दिनाँक 17.11.2023 वादी गंगा दत्त पाण्डेय निवासी पोखरखाली अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर एक तहरीर दी कि वादी के घर जाते समय रात्रि 09.30 बजे से एडम्स तिराहे से साई बाबा मन्दिर जाने वाले रास्ते पर 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर धमकी दी, जिस दौरान वादी का मोबाइल फोन व कान की बाली व 4000/- रूपये छीन लिये। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अज्ञात अभियुक्तों का पता लगाकर उनकी यथा शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्तों की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर दिन-रात ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से आज दिनांक 02/12/2023 को नगर के वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए घटना संलिप्त अभियुक्त जीवन थापा को नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के कब्जे से 460 रुपये व 01 कीपैड मोबाईल जो इनके द्वारा वरिष्ठ नागरिक मुकदमा वादी से लूटा गया था बरामद किया गया तथा उसके द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्त का नाम भरत सिंह बताया गया, दोनों के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में धारा 323/504/506/394/411 भादवि के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि अभियुक्त द्वारा एडम्स तिराहे पर एक वरिष्ठ नागरिक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त जीवन थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में संलिप्त दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीवन थापा उम्र 24 वर्ष पुत्र स्व0 विक्रम थापा उर्फ लम्बो थापा निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 480 रुपये व 01 कीपैड मोबाईल बरामद हुए हैं।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में एफआईआर- 01/19 धारा 401 भादवि, एफआईआर-131/21 धारा 392/411 भादवि है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी एनटीडी उपनिरीक्षक बिशन लाल,कानि0 खुशाल राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *