

अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या एवं प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंट संख्या-46/22,एफआईआर संख्या-33/21,धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त राहुल कुमार लोहिया को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दन्या के निकट बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी दौरान आज दिनांक 9 जुलाई को वारंटी अभियुक्त राहुल कुमार लोहिया को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त,कानि जगत सिंह, थाना दन्या,कानि राकेश मेलकानी थाना दन्या,कानि राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
