

अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने समस्त कोतवाली/थाना/चौकी/ यातायात प्रभारियों को पर्यटन सीजन के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने,रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।उक्त क्रम में दिनांक 27.06.2026 को जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बैल्ट,बिना डीएल, तीन सवारी,ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 119 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
