

अल्मोड़ा- उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कुमाऊँ प्रभारी माननीय बहादुर सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कुमाऊँ प्रभारी बहादुर सिंह रावत ने अल्मोड़ा,जागेश्वर एवं सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर तैयारी करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियों एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मूल निवास 1950 लागू करने,जल,जंगल और जमीन पर उत्तराखंडवासियों के अधिकार सुनिश्चित करने तथा राज्यहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाए।उन्होंने कहा कि यूकेडी हमेशा उत्तराखंड के मूल मुद्दों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने,सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट,केंद्रीय संगठन मंत्री चंदन लुधिया,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,केंद्रीय संयुक्त मंत्री त्रिलोक लटवाल,अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल,गिरीश खोलिया, मनमोहन सिंह,पवन कुमार, गिरीश तिवारी,सुजीत टम्टा सहित बड़ी संख्या में यूकेडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
