
अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर आर आई रमेश चंद्र गैरोला ने अपनी उत्कृष्ट,समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाओं से एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस तथा पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।दिनांक 28.05.2026 को नई दिल्ली स्थित एस पी जी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक गरिमामय समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें एसपीजी में 9 वर्षो की सराहनी सेवा के लिए राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।प्रधानमंत्री के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है,बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय भी है।विशेष उल्लेखनीय यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त करने का यह उनका दूसरा अवसर है।इससे पूर्व वर्ष 2023 में एसपीजी में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर उन्हें बेस्ट टेक्निकल ऑफिसर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।जनपद अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने भी उन्हें इस ऐतिहासिक सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए गर्व व्यक्त किया।
