अल्मोड़ा-नगर में आज विजडम एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा की गई।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे उद्घाटन समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।विजडम एकेडमी के संचालकों ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर सभी विषयों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग विषयों के लिए भटकना न पड़े। एकेडमी में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र की विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए सभी विषयों की सम्पूर्ण तैयारी करायी जाएगी।संस्थान की एक प्रमुख विशेषता आधुनिक तकनीक से जुड़ी ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी है, जिससे छात्र कहीं से भी अध्ययन कर सकेंगे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विजडम एकेडमी’ केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मंच बनेगा। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
समारोह के अंत में अतिथियों ने एकेडमी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डाॅ.सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति,बिट्ट् कर्नाटक पूर्व दर्जा मंत्री,हयातसिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी,पूरन चन्द्र तिवारी,देवेन्द्र कर्नाटक, त्रिभुवन पाण्डे,कैलाश चन्द्र तिवारी,भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, हेम जोशी, अभिषेक तिवारी, सुधीर कुमार, मनोज कुमार,अनिल जोशी, प्रकाश मेहता,सीमा कर्नाटक, कोमल जोशी, रेखा जोशी,शोभा जोशी, डॉ साक्षी तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *