अल्मोड़ा-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे चौघानपाटा अल्मोड़ा में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में अल्मोड़ा की आम जनता ने प्रतिभाग किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अपना समर्थन दिया।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को लेकर जनता के बीच गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।भाजपा सरकार को इन मामलों में पारदर्शिता बरतते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि प्रदेश में सामने आ रहे लगभग 210 करोड़ रुपये के कथित घोटाले सहित भ्रष्टाचार के तमाम मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए,ताकि पूरे मामले की सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आ सके।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।अभियान के अंतर्गत एकत्रित हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज एवं बैनर 20 नवंबर 2026 तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,देहरादून में जमा कराए जाएंगे। इसके पश्चात 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज महामहिम राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।कांग्रेस पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेसजनों एवं आम जनता से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की। हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,ताराचंद शाह,दीप सिंह डांगी, पार्षद वैभव पांडे,निजाम कुरैशी,भानु दुर्गापाल,इसरार अहमद, पूरन सिंह रौतेला पूर्व दर्जा मंत्री,बीके पांडे,डॉक्टर गोविंद लाल,सुशील शाह,विकास कुमार पार्षद,भैरव गोस्वामी,मुकेश कुमार डैनी पार्षद,पंकज कांडपाल, राजेश,आनंद सिंह बिष्ट,राधा बिष्ट महिला जिलाध्यक्ष, किरण आर्य प्रदेश सचिव, गीता पांडे,दानिश खान, मनोज वर्मा,ललित सतवाल, वकुल शाह,आशीष भारती, कार्तिक,हरीश आर्या,सहज़ाद कश्मीरी,अशोक गोस्वामी, अजीत कार्की,तारा तिवारी,प्रीति बिष्ट,मनोज बिष्ट,विश्वास टम्टा,उमेश गुरुरानी,गोविंद सिंह मेहरा, जयाजोशी,गजेंद्र सिंह फर्त्याल,रॉबिन भंडारी,राजेश पालनी,दिनेश जोशी,प्रकाश जोशी,गोपाल भट्ट,कुलदीप मेऱ पार्षद,विक्रम फर्त्याल जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, विनोद वैष्णव,गीता मेहरा, दिनेश पिलख्वाल,दीपक साह,गोविंद सिंह,संजय मेहरा,मुकेश जोशी,दिनेश कुमार,शाकिब सिद्दकी, दानिश खान,अमीर खान, अमन आदि उपस्थित रहे।
