अल्मोड़ा-आज सायं ए०आई०सी०सी० द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं राजस्थान कांंग्रेस की प्रदेश सचिव बबीता शर्मा ने नगर पालिका सभागार अल्मोड़ा पहुंच कर कांंग्रेस पदाधिकारियों,वरिष्ठ कांंग्रेसजनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस अवसर पर पर्यवेक्षक बबीता शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स दिए।उन्होंने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रियंका जी ने जो नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं।इसी जोश के साथ सभी महिलाओं को आज आगे आने की जरूरत है।पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश सहित पूरे देश की जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता इस बार प्रदेशों में कांंग्रेस की सरकार को लाना चाह रही है।उन्होंने कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत कराये।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,गीता सैनी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,हेम किरण जोशी,देवेन्द्र जोशी,प्रेमा सिंह मनराल,डा० मनोज कुमार जोशी,जगदम्बा अग्रवाल, जितेन्द्र अधिकारी, गीता मेहरा,जया जोशी,अनीता मुनगली,राबिन भण्डारी,मयंक सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
