अल्मोड़ा-कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्राँन तेजी से फैल रहा है वही दूसरी तरफ ज्यादातर लोग बिना मास्क के सार्वजनिक वाहनों में सफर कर रहे है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु तरह तरह से जागरूक कर मास्क वितरित किये जा रहे है।आज प्रभारी चौकी चौकी भिकियासैण ओम प्रकाश द्वारा सार्वजनिक वाहनों में बिना मास्क सफर कर रहे लोगों से मास्क पहनने की अपील करने के साथ साथ बिना मास्क सफर कर रहे लोगों को मास्क वितरित किये गये।
