अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि कल दिनांक 8 जनवरी को उत्तराखंड कांंग्रेस के सह प्रभारी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के सचिव कुलदीप इन्दौरा दोपहर 1 बजे जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेंगें।उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक में आवश्यक रूप से कांंग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की है।