नैनीताल-कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) नैनीताल ने विश्वविद्यालय सभा के ताज़ा निर्वाचित 15 सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। नैनीताल निवासी अधिवक्ता पवन सिंह दूसरी बार कुमाऊं विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी एवं महासचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास और उत्थान में ये नए सदस्य अहम योगदान देंगे।नवनिर्वाचित सदस्यों में अनिल कुमार,अरविन्द सिंह पड़ियार,बहादुर सिंह पाल,बालकृष्ण सांगुड़ी,डॉ. बी एस जीना,गणेश चम्याल,हरीश सिंह धामी,जितेन्द्र कुमार भट्ट,केवल सती,प्रमोद सिंह बिष्ट,पृथ्वी पाल सिंह,पवन सिंह,डॉ सुरेश डालाकोटी,विरेन्द्र जोशी एवं युगल किशोर मठपाल शामिल हैं।कूटा प्रतिनिधिमंडल में प्रो नीली लोधीयल, डॉ दीपक कुमार,प्रो अनिल बिष्ट,डॉ संतोष कुमार,डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ रितेश साह,डॉ पैनी जोशी,डॉ दीपिका पंत,डॉ युगल जोशी व मेजर प्रो हरीश बिष्ट भी शामिल थे जिन्होंने नवनिर्वाचितों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।संघ का मानना है कि विश्वविद्यालय सभा में नए सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा,अनुसंधान और छात्र-कल्याण के क्षेत्र में नई दिशाएँ निर्मित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *