अल्मोड़ा-आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में सम्पन्न हुए विश्वविद्यालय सिनेट चुनाव की मतगणना में अधिवक्ता केवल सती नौवी बार कुमाऊँ विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य निर्वाचित हुए।केवल सती पूर्व में पांच बार कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वे अल्मोड़ा कैम्पस में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।सती पूर्व में पंडित नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।सती ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सभी स्नातक रजिस्ट्रड मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा है कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे।सती को कुलसचिव ने मतगणना के पहले राउंड में ही विजयी घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *