अल्मोड़ा-मुख्य महाप्रबंधक अमिताभ चटर्जी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा सम्पूर्ण दिल्ली सर्कल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 47 क्षेत्रो में 14100 वृक्षारोपण होने थे। जिसमे प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालयों को 300 पोंधे के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।जिसके अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अल्मोड़ा क्षेत्रीय प्रवन्धक सुनील गोयल जी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा व जीबी पन्त पर्यावरण संस्थान के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमे संतोष कुमार आर्य (मुख्य प्रवन्धक),महेश गोस्वामी (प्रवन्धक मानव संसाधन ), मोहन चन्द्र कांडपाल (शाखा प्रवन्धक कोसी ) प्रकाश चन्द्र (उप-प्रवन्धक), श्रीमती संध्या आर्य (सहायक- प्रवन्धक) एवं श्रीमती वर्षा आर्य (सहायक- प्रवन्धक), डॉ०आई०डी० भट्ट (वैज्ञानिक-एफ),डॉ०जी०सी० एस नेगी (वैज्ञानिक-जी),डॉ० अमित बहुखंडी,विभास ध्यानी,दीपचन्द्र तिवारी आदि का सहयोग रहा।केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की प्राचार्या डॉ० माला तिवारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु विद्यालय के चयन पर भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया।भारतीय स्टेट बैंक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए के०वि० अल्मोड़ा की प्राचार्या व विद्यालय परिवार एवं जीबी पन्त पर्यावरण संस्थान के निर्देशक व संस्थान परिवार का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया ।