अल्मोड़ा-मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना दिवस की गतिविधियों एवं दायित्वों पर आधारित प्रशिक्षण एवं नवीनतम दिशा निर्देशों के साथ प्रशिक्षण सामग्री तैयार किये जाने हेतु प्रथम मतगणना प्रशिक्षण दिनांक 2 मार्च, 2022 को प्रातः 9ः30 बजे से 11बजे तक प्रथम पाली (मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक हेतु) एवं 11ः30 बजे से 1 बजे तक द्वितीय पाली (माईक्रो ऑब्जर्वर हेतु) स्थल उदय शंकर नाट्य अकादमी में दिया जायेगा।