अल्मोड़ा-पहाड़ों की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए दिनाँक 26 फरवरी शनिवार को श्री रामलीला एवम सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा कुमाऊंनी बैठकी होली का आयोजन किया गया।बैठकी होली में सुरों ने सबका मन मोह गया।संयोजक निर्मल पंत द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर बैठकी होली का शुभारंभ किया गया और साथ ही हारमोनियम में मीठे स्वर दिए गए।वहीं तबले में धीरेंद्र कुमार भारती ने कमान संभाली।होली गायन में समिति अध्यक्ष भूपाल सिंह मनराल, सचिव दीपक गुरुरानी,उमा शंकर, ऋतिक पांडे,राघव पंत,एल०के० पंत, रमेश मेर,युवम वोहरा,कमलेश तिवारी,दीप जोशी,जयदीप पांडे,अरशद अंसारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।