अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा द्वाराहाट थानाक्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 11 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए तीन सवारी,बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले दो चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
