अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में अब ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गयी है।लगातार धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और लोगों को ठंड से निजात मिलना शुरू हो गयी है।दो सप्ताह पूर्व हुई बर्फबारी एवं कंपकपाती ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।लेकिन पिछले एक सप्ताह से धूप निकलने से लोगों को ठन्ड से काफी हद तक राहत मिली है।