अल्मोड़ा-प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड चन्द्र सिंह नपलच्याल इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे है।उन्होंने बताया कि आयुक्त दिनॉंक 1 मार्च 2022 को प्रातः धारचूला से प्रस्थान कर अल्मोड़ा पहुॅचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।उन्होंने बताया कि दिनॉंक 2 मार्च 2022 को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी न्यायालय में प्रातः 10 बजे से सूचना का अधिकार अधिनियम,2005 के अन्तर्गत अधिनियम की धारा 19 (3) में अपीलें/शिकायतों की सुनवाई करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।उन्होंने बताया कि आयुक्त दिनॉंक 3 मार्च 2022 को अल्मोड़ा से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।