जागेश्वर-शनिवार को जागेश्वर विधानसभा से कांंग्रेस प्रत्याशी गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान काफलीखान,दन्या,ध्याड़ी,मकराऊ आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की।तत्पश्चात ग्रामसभा खेती में सिलेण्डर फटने से हुई बालिका की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बालिका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सान्त्वना दी तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।कुंजवाल के साथ भ्रमण कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट,दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशान्त भैसोड़ा,पूर्व ब्लाक प्रमुख लमगड़ा महेन्द्र मेर,कंचन मेर,शेर सिंह भैसोड़ा, मदन भैसोड़ा, धन सिंह मेहता,ललित गैड़ा आदइ मौजूद रहे।इस दौरान दर्जनों लोगों ने कुंजवाल के नेतृत्व में कांंग्रेस की सदस्यता भी ली।सदस्यता लेने वालों में हरीश सिंह डसीली,राजेन्द्र सिंह मेहता,रेवाधर जोशी,पंकज सिंह,ईश्वरी दत्त जोशी,प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
