अल्मोड़ा-विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु डॉ० मन्जूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारी/एसओजी/एफएसटी एवं एसएसटी को जनपद की सीमाओं में बने बैरियरों एवं अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस अलग-अलग तीन मामलों में 1,88,310 रूपये की अंग्रेजी शराब बरामद कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।एसओजी/अल्मोड़ा पुलिस ने दिनॉक- 5.02.2022 को ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी द्वारा गणेशीगैर धारानौला में किशन सिंह उम्र72 वर्ष पुत्र विशन सिंह निवासी गोलना करड़िया स्थित मकान 14 पेटी अलग अलग ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब बरामद कर किशन सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं० 14/2022 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।बरामदगी में 14 पेटी अंग्रेजी शराब अलग-अलग ब्राण्ड,कीमत 1,26550 रूपये बरामद हुई।पुलिस टीम में उ०नि० संजय जोशी चौकी प्रभारी धारानौला,का० हिमॉशू कोतवाली अल्मोड़ा,का० दीपक खनका एसओजी,का० दिनेश नगरकोटी एसओजी,का० राजेश भट्ट एसओजी,का० संदीप एसओजी शामिल रहे।थाना भतरौजखान में दिनॉक 5.02.2022 को थानाध्यक्ष अनीश अहमद द्वारा दौराने सघन चैकिंग में यात्री प्रतिक्षालय ग्राम मछोड़ में विनोद सत्यवली उम्र 27 वर्ष पुत्र स्व० शम्भू दत्त निवासी- मछोड़ भतरौजखान के कब्जे से तीन प्लाटिक के कट्टों से 5 पेटियों में से कुल 239 पव्वे अलग-अलग ब्रान्ड अंग्रेजी शराब बरामद कर विनोद सत्यवली को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।बरामदगी में 5 पेटी में 239 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए हैं जिसकी कीमत 26,760 रूपये है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनीश अहमद,का० सतपाल सिंह,का० नवीन पाण्डे थाना चौखुटिया शामिल रहे। दिनॉक 5.02.2022 को थाना चौखुटिया पुलिस एवं FST टीम द्वारा दौराने चैकिंग गिरीश चन्द्र पुत्र स्व० कृष्णानन्द के अन्नपूर्णा होटल एवं रेस्टोरेन्ट चौखुटिया के रेस्टोरेन्ट से 3 पेटी व्हिस्की व 3 पेटी रम बरामद कर गिरीश चन्द्र को गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।बरामदगी में 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसकी कुल कीमत 35000 रूपये है।पुलिस टीम में रमेश चन्द्र पाण्डे (मजिस्ट्रेट/प्रभारी एफएसटी),उ०नि०देवेन्द्र राणा एफएसटी,का० दीपक कुमार एफएसटी शामिल रहे।
