अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा द्वारा अपना प्रचार अभियान चौरा, क्लेथ,विश्वनाथ,खैरदा,तल्लाढोरा, मल्ला ढौरा,पलना,असोटा,चौमू, कलसीमा में अपना प्रचार अभियान घर घर जाकर किया।उन्होंने अपने समर्थन में वोट मांगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उजज्वला योजना, जन धन योजना के बारे में बताया एवम् जनता को जागरूक करने का कार्य किया।अपने अभियान में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का उन्हें पूर्ण समर्थन जनता द्वारा मिल रहा है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा की फिर से एक बार सरकार बनने जा रही है।प्रचार अभियान में ललित मेहता,भुवन बिष्ट, गिरीश खोलिया,देवेंद्र सत्यपाल,भानु अधिकारी,कमल अधिकारी,मनोज बिष्ट,योगेश टम्टा,आनंद नेगी,देवेंद्र चौहान,हिमांशु अधिकारी,चंदन बोरा, विक्की नेगी,गोविंद बिष्ट,कुंदन अधिकारी,राजेंद्र बिष्ट,प्रकाश बोरा, विनोद टम्टा,दीपक अधिकारी,जगत भट्ट,जगदीश सत्यपाल,बबलू अधिकारी आदि उपस्थित थे।