अल्मोड़ा-चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी अल्मोड़ा डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा भी स्वयं बर्फबारी के बीच लगातार कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्देश के साथ साथ उत्साहवर्धन किया जा रहा है।एसएसटी टीमों द्वारा भारी बर्फबारी के बीच जनपद की सीमाओं में बने बैरियरों में मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वहन कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है।