अल्मोड़ा-कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार/राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व डा० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वृहद जागरूकता अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।अल्मोड़ा पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि बिना मास्क घर से बाहर ना निकले,सामाजिक दूरी का पालन करें,खुद सुरक्षित रहें तथाऔरों को भी सुरक्षित रखें।घर पर रहकर अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।इसी क्रम में दिनांक 08.01.2022 को जनपद पुलिस द्वारा महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 262 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 56,200 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।मास्क न पहनने पर 75 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 766 मास्क वितरित किये गये।सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 187 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही की गई।
