अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पवन मेहरा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक कल सोमवार को भगवती पैलेस में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी जिसमें एन०एस०यू०आई० की जिला,विधानसभा एवं नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।उन्होंने एन०एस०यू०आई० के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उक्त बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।