अल्मोड़ा-दिनॉक 08.01.2022 को कमलेश पंत पुत्र तारा दत्त पंत निवासी तल्ला गुरुरानी खोला अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर को जाते समय चम्पानौला के पास जेब से मोबाईल फोन,पर्स, आयुष्मान कार्ड एवं चार पासपोर्ट साईज फोटो लूटने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में दिनांक 8.01.2022 को म०0अ०सं०-04/22 धारा-394/411 भादवि बनाम लक्षित जोशी पुत्र रमेश चन्द्र जोशी निवासी चौसर गुरुरानीखोला कोतवाली अल्मोड़ा पंजीकृत किया गया।मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा तत्काल मामले का अनावरण एवं पूर्ण बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। कोतवाली अल्मोड़ा की गठित टीम द्वारा अभियुक्त की ढूंढ़ खोज व चोरी किये गये माल की बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश एवं सुरागरसी पतारसी कर 12 घण्टे के अन्दर अभियुक्त लक्षित जोशी पुत्र रमेश चन्द्र जोशी निवासी चौसर गुरुरानीखोला कोतवाली अल्मोड़ा को घर से लूटे गये मोबाईल फोन,पर्स, आयुष्मान कार्ड एवं 4 पासपोर्ट साईज फोटो सहित गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।पुलिस टीम में व०उ०नि० अम्बीराम आर्य,उ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, उ०नि० विजय नेगी,आरक्षी खुशाल राम शामिल रहे।