अल्मोड़ा-दिनांक 20.12.2021 को वादिनी लक्ष्मी टम्टा पुत्री स्व० बसंत लाल टम्टा निवासी धार्मी मोहल्ला थाना बाजार अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 19.12.2021 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी दुकान 17 नई साड़िया 3 पीस ब्लाउज का कपड़ा एक सूटकेश तथा रु० 4176 की नकदी सहित (कुल कीमती सामान मूल्य 15000रु०) चोरी कर लेने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर उ०नि० संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच प्रारम्भ की गयी।पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त अवधेश कुमार टम्टा उम्र 22 वर्ष पुत्र राजेश कुमार टम्टा निवासी धार्मी मोहल्ला अल्मोड़ा को दिनांक 21.12.2021 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ शत प्रतिशत सामान बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।पुलिस टीम में उ०नि० संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला,का० खुशाल राम,का० हिमांशु शामिल रहे।
