अल्मोड़ा-राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैमधार ज्योली मे गौ सेवा ट्रष्ट द्वारा जन शिक्षण संस्थान के मनोज सनवाल के सहयोग से बच्चों को शीत लहर से बचाने हेतु स्वेटर वितरित किये गये । कार्यक्रम का संचालन करते हुवे पूर्व प्रधानाचार्य ज्योली हेम चन्द्र जोशी ने सैमधार प्राथमिक विद्यालय के अध्यापिकाओ द्वारा बिद्यालय में की गई सजावट अध्ययन,अध्यापन के स्तर को सुधारने के लिये प्रशंसा की।सभा को ज्योली इण्टर कालेज के नव नियुक्त प्रधानाचार्य गणेश रावत,ज्योली इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य गणेश रावत,सैमधार प्राईमरी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ललिता पाण्डे ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल तथा संरक्षक चन्द्रमणि ने विद्यालय में एक नेत्रहीन दिव्यांग बच्चे के माता पिता से आग्रह किया कि वे करण तिवारी नाम के इस बच्चे को दृष्ठिबाधित स्कूल मे पढाये।यदि वे चाहे तो पढाई हेतु इस बच्चे को नेत्र बाधित स्कूल गौलापार हल्द्वानी भेजने हेतु ट्रष्ट के सहयोगी विचार कर सकते है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ललिता पाण्डे ने गौ सेवा ट्रष्ट,जन शिक्षण संस्थान व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
