
अल्मोड़ा-आज दिनांक 23.11.2026 को चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय का जनपद अल्मोड़ा से जनपद ऊधमसिंहनगर एवं निरीक्षक मदन मोहन जोशी का जनपद अल्मोड़ा से जनपद नैनीताल स्थानान्तरण होने पर पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
दोनों अधिकारियों द्वारा थाना एवं कोतवाली में अपने कार्यकाल के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के निस्तारण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान सहित पुलिसिंग के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कुशलता के साथ किया।इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की गई। साथ ही नवीन तैनाती पर आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
