




















.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

अल्मोड़ा-दिनांक 7 नवम्बर 2026 को जोगा सिंह पुत्र स्व बिशन सिंह निवासी ग्राम तिमिलखाल स्याल्दे मल्ला मानसी थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली चौखुटिया में सूचना दी गई कि उनका पर्स रोडवेज के पास कहीं गुम हो गया है, जिसमें ₹1,23,000 की नकदी रखी हुई थी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा पर्स की तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पर्स का पता लगाने के प्रयास किए।चौखुटिया पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्यवाही कर अथक प्रयासों से 1,23,000 रुपये की नकदी से भरा गुमशुदा पर्स सकुशल बरामद कर पर्स स्वामी के सुपुर्द किया।अपना खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस पाकर जोगा सिंह ने चौखुटिया पुलिस की तत्परता,ईमानदारी एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा कर हृदय से आभार व्यक्त किया।
