














.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू,सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने,अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं सक्रिय रहने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत एवं सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग, रात्रि गश्त एवं होटल-रेस्टोरेंट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।दीपावली पर्व के दौरान शांति,सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहारी सीजन में बढ़ते यातायात दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 176 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई,जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद में बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।अल्मोड़ा पुलिस की अपील है कि दीपावली खुशियों,रोशनी और उल्लास का पर्व है।इसे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं।अपने प्रतिष्ठानों एवं किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।
