अल्मोड़ा-दिनांक 2 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर एक आईडी के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने का फेक आइ जनरेटेड वीडियो बनाकर अपलोड किया गया था, जिससे आमजन में भ्रम फैलने की आशंका थी।उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला उनि नरेश कोहली द्वारा संबंधित सोशल मीडिया आईडी के यूजर की जानकारी प्राप्त की गई।यूजर के नाबालिग होने पर पुलिस द्वारा उसके परिजनों को दिनांक 6 नवंबर को चौकी मोरनौला बुलाकर सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक एवं फेक ए आई वीडियो अपलोड करने के संबंध में समझाया गया तथा भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत दी गई।परिजनों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई तथा भविष्य में बच्चे की गतिविधियों एवं सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखने और इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया गया।अल्मोड़ा पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यता जांचे साझा न करें।ए आई तकनीक से तैयार फेक वीडियो एवं भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *