




अल्मोड़ा-कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांसद का पुतला दहन कर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला मंत्री रेखा आर्या, जिला महामंत्री कविता साह, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, दीपा अधिकारी, ममता शाह, नेहा उप्रेती, मीरा बिष्ट, दिव्या जोशी, नीमा वर्मा और दीपिका बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि रौतेला के साथ दर्शन रावत, सुनील बिष्ट, अजय वर्मा, जगत तिवारी, नीरज सांगा, आशीष डोगरा, हितेश नेगी, चंदन बहुगुणा, नमन गुरुरानी, आशीष जोशी और प्रकाश बिष्ट भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
