





अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में द्वितीय दिवस की रामलीला का मुख्य आकर्षण दशरथ विश्वामित्र संवाद,ताडिका द्वारा नरसंहार,मुनियों का यज्ञ विध्वंस,ताडिका वध,मारीच सुबाहु का राम लक्ष्मण से युद्ध,सुबाहु वध,अहिल्या उद्धार,गौरी पूजन रहा।द्वितीय दिवस की लीला में अतिथि नीरज सांगा नगर अध्यक्ष भाजयुमो,आशीष डोगरा नगर महामंत्री,शुभम रौतेला जिला उपाध्यक्ष,नितिन भण्डारी नगर उपाध्यक्ष,गौरव भण्डारी जिला मंत्री युवा मोर्चा भारती जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया तथा देर रात्रि तक लीला का आनंद लिया।लीला में दशरथ-विश्वामित्र संवाद,ताडिका प्रसंग,राम लक्ष्मण का मारीच सुबाहु से युद्ध,अहिल्या उद्धार व गौरी पूजन आदि के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर बांधे रखा।राम के पात्र में कोमल जोशी,लक्ष्मण गायत्री तिवारी,सीता वैष्णवी जोशी,दशरथ मनीष तिवारी,विश्वामित्र अनिल रावत,ताडिका अमित कुमार,सुबाहु अमर बोरा,मारीच अभिषेक तिवारी,अहिल्या काव्या अल्मिया,गौरी निकन्द्रया,सीता सखी मिष्टी मेहता खुशी आर्या,वशिष्ट के रूप में तनोज कर्नाटक के सुंदर अभिनय एवं संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दर्शकों ने रामलीला समिति के द्वारा उत्कृष्ट मंचन दिखाये जाने पर काफी सराहना की। साथ ही देश विदेशों में आन लाइन देख रहे दर्शकों ने अपने संदेशों के माध्यम के रामलीला मंचन की भूरि भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर मुख्यतः भुवन पाण्डे,गौरव काण्डपाल,हंसा दत्त कर्नाटक, बृजेश पाण्डे,नन्दन बगडवाल, कमल जोशी,रजनीश कर्नाटक,कौशल किशोर पाण्डे,अशरद अंसारी,प्रकाश चन्द्र तिवारी,कपिल नयाल, प्रकाश मेहता,आशु रौतेला,सीमा कर्नाटक,विनोद काण्डपाल,कमल पालीवाल, हेम जोशी,सन्तोष कुमार,आशा मेहता,कंचन पाण्डे,सृष्टि जनौटी,रेखा जनौटी ,कविता पाण्डे,रीता पाण्डे कमला तिवारी,चम्पा तिवारी आदि सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।
