




अल्मोड़ा-पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम कंडे में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन पशुपालन, मत्स्य पालन,डेयरी विकास एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डॉ. योगेश अग्रवाल के आदेशों के क्रम में पशु चिकित्सालय बसौली की ओर से किया गया।शिविर में पशु चिकित्सकों एवं संबंधित कर्मचारियों ने ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और उपचार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराईं।इस दौरान 24 बड़े तथा 16 छोटे पशुओं का उपचार किया गया।शिविर के माध्यम से कुल 23 पशुपालक लाभान्वित हुए।इसके अतिरिक्त पशुओं के आधार सत्यापन की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।शिविर में 80 छोटे पशुओं को दवापान एवं दवास्नान कराया गया, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण और बीमारियों से बचाव के प्रयासों को बढ़ावा मिला।पशुपालन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने से पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।इससे पशुओं के उपचार के लिए दूरस्थ पशु चिकित्सालयों तक जाने की आवश्यकता कम करने तथा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलती है।
