अल्मोड़ा-वन अपराधों की रोकथाम एवं वन संसाधनों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने लोधिया बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बैरियर से आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई और वाहनों में वन उपज अथवा अन्य वन संसाधनों के अवैध परिवहन पर विशेष निगरानी रखी गई।वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेजों एवं परिवहन सामग्री की जांच करते हुए वन कानूनों का पालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध वन उपज के परिवहन और अन्य वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।अभियान में अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा, क्यू आर टी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा प्रेम राम, वन आरक्षी विवेक तिवारी, क्यू आर टी सदस्य मनोज जोशी तथा वाहन चालक कैलाश मौजूद रहे।वन विभाग ने आमजन से वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को वन संसाधनों के अवैध परिवहन अथवा किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *