अल्मोड़ा-ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत एस ओ जी अल्मोड़ा की टीम ने एक युवक को 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 1 लाख 83 हजार 300 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा स्मैक,गांजा,चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी एस ओ जी म सुनील धानिक के नेतृत्व में एस ओ जी टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।चेकिंग के दौरान आईटीआई गेट के सामने रोड से खत्याड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में चेक किया गया।तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मगिरफ्तार युवक की पहचान विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की (26 वर्ष) पुत्र पूरन लाल,म निवासी खत्याड़ी बस्ती थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एफ आई आर संख्या 108/2026, धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को स्मैक कहां से प्राप्त हुई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।बरामदगी मे
6.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत 1,83,300 रुपये है।गिरफ्तार अभियुक्त विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की उम्र 26 वर्ष पुत्र पूरन लाल निवासी खत्याड़ी बस्ती थाना व जिला अल्मोड़ा है।पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल एस ओ जी अल्मोड़ा,हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला एस ओ जी अल्मोड़ा,कांस्टेबल राकेश खेतवाल एस ओ जी अल्मोड़ा शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *