

अल्मोड़ा- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा विधानसभा के हवालबाग अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के ग्राम भुल्लुड्डा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने में इन कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को योजनाओं एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके।लटवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान वास्तव में उनके समर्पण, सेवाभाव और जनसेवा की भावना का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता का संदेश पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाती रहें।उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री रेखा आर्या के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद रहे। सम्मानित आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
