


अल्मोड़ा-आज उत्तराखंड क्रांति दल के अल्मोड़ा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अमरेश पवार,बाला देवी,विनोद कुमार टम्टा सहित दर्जनों लोगो को यूकेडी नेता विनय किरौला ने यूकेडी की सदस्यता दिलाई। इन सभी ने यूकेडी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर अमरेश पवार ने कहा कि उत्तराखंड की समस्याओ के प्रति राष्ट्रीय पार्टियो का रूख पूरी तरह उदासीन है।उत्तराखंड में पर्यावरण मित्रों सहित समूह ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो की नियुक्ति ठेके के माध्यम से की जा रही है।पूर्व में कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने अनेक बार पार्टी फोरम में इस मुद्दे को उठाया किंतु पार्टी के द्वारा आम ग़रीब कर्मचारियों के शोषण के प्रतीक ठेकेदारी प्रथा के ख़िलाफ़ ख़ामोशी ने उन्हें बेचेन कर दिया।उनके लोगो को यह महसूस हुआ कि पहाड़ के लोगो के स्वाभिमान की रक्षा छेत्रीय पार्टी ही कर सकती है।पहाड़ के जल जंगल ज़मीन पर हक केवल यूकेडी ही दिला सकती है इसलिये उन्होंने अपने दर्जनों साथियों के साथ यूकेडी की सदस्यता ली है।साथ ही उन्होंने कहा कि वो आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी के प्रत्याशी के लिए अपने सैकड़ो साथियों के साथ खड़े रहेंगे।उनके अतिरिक्त विनोद कुमार टम्टा,हरीश कुमार,बाला देवी,कमला देवी,पंकज कुमार टम्टा,मोनू कुमार,रघुवर सिंह बिष्ट,गोपाल राम,विक्रम बाल्मीकि,सूरज टम्टा,कैलाश चंद्र,पारस बजाज,अर्जुन बाल्मीकि,रोबिन बाल्मीकि,विकी कुमार,विजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यूकेडी दिनेश जोशी,यू के डी नेता विनय किरौला,केंद्रीयमंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,महानगर अध्यक्ष मोहित साह,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंश कनवाल,युवा प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष रवि नेगी,महामंत्री प्रताप सिंह बिष्ट सुजीत टम्टा,प्रकाश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
